करणी सेना युवा शक्ति को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

हर्षवर्धन सिंह एडवोकेट को सौंपी गई जिम्मेदारी, सूरजपाल अम्मू ने सौंपा नियुक्ति पत्र

गुड़गांव /अलीगढ़ । करणी सेना की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज गुड़गांव स्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अम्मू ने की। इस दौरान संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में एक अहम निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह रावल की अनुशंसा पर हर्षवर्धन सिंह एडवोकेट को करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष – युवा शक्ति के पद पर पदोन्नत किया गया। अब तक वे प्रदेश अध्यक्ष – युवा शक्ति के पद पर कार्यरत थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण, निष्ठा एवं गतिशील कार्यशैली की सराहना की और उन्हें नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं।

नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम स्थल पर भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर एवं गर्जनात्मक नारों के साथ हर्ष व्यक्त किया।

जैसे ही अलीगढ़ में इस नियुक्ति की सूचना पहुँची, वहाँ के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। अलीगढ़ जिला अध्यक्ष धीरू ठाकुर, जिला अध्यक्ष युवा शक्ति शिवम ठाकुर, एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जैकेंद्र कुमार सिंह अपनी टीम सहित गुड़गांव स्थित अम्मू जी के निवास पर पहुँचकर हर्षवर्धन सिंह एडवोकेट को बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुँचे।

संगठन ने इस मौके पर विश्वास जताया कि हर्षवर्धन सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में युवा शक्ति को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *